जयपुर। मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान देना बैंक प्रदेश में दस और शाखाएं खोलेगा। इनमें से एक शाखा जयपुर में खोली जाएगी। वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान बैंक ने प्रदेश में दस नई शाखाएं पहले ही शुरू कर दी है।
इसके साथ प्रदेश में बैंक की कुल शाखाएं 38 हो गई है, जो वित्त वर्ष की समाप्ति तक 48 करने की योजना है। दरअसल, बैंक उत्तर भारत में शाखा नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इसके तहत राजस्थान में भी नई शाखाएं खोली जा रही है। बैंक के कार्यपालक निदेशक आर. के टक्कर ने गुरुवार को जयपुर में ऋण शिविर के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बैंक कृषि, लघु उद्योग और प्राथमिकता क्षेत्र में अधिक ऋण वितरण के लिए देशभर में 15 जनवरी से 28 फरवरी तक ऋण शिविर का आयोजन कर रहा है। इसके तहत राजस्थान में 100 करोड़ रुपए का ऋण रुपए का ऋण बांटने का लक्ष्य रखा है।
अब तक 51 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए जा चुके है। निर्धारित तिथि तक बैंक की ओर से 100 करोडु़ रुपए से ज्यादा ऋण वितरित किए जाने की संभावना है।