पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

१११

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान घूमने आई स्विट्जरलैंड की पर्यटक एनी मैरी की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को जोधपुर में स्वाइन फ्लू ने दो और महिलाओं की जिंदगी लील ली। दोनों महिलाओं को स्‍वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने पर जोधपुर के एमडीएमएच अस्‍पताल भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया। पढ़ें- स्वाइन फ्लू के 60 और पॉजिटिव मिले, आंकड़ा 1700 तक पहुंचा
उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में गुरुवार को स्‍वाइन फ्लू से कुल आठ मौतें हुई थीं। इनमें पांच जोधपुर में, एक-एक जयपुर, अजमेर और नागौर में।
विदेशी पर्यटक को कैंसर भी था:
स्‍वाइन फ्लू से मरने वाली विदेशी पर्यटक के बारे में एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि एनी को लंग कैंसर भी था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (पब्लिक हेल्थ) डॉ. बीआर मीणा के अनुसार स्वाइन फ्लू से किसी विदेशी की मौत का यह देश में पहला मामला है। एनी अपने ग्रुप के साथ भारत घूमने आई थी।
इससे पहले बुधवार को जैसलमेर में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसी रात उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदेश में 227 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें जयपुर के 76 लोग हैं। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीडि़त 64 मरीज भर्ती हैं।