पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

२२२

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्‍थान पूर्व डीजीपी अमिताभ गुप्ता का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। गुप्‍ता लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्‍पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर सुनकर पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी गुप्‍ता को श्रद्धांजलि देने उनके बापू नगर स्थित निवास पर पहुंचने लगे हैं।
देहांत के बाद उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पर रखा गया है। यहीं से शाम 4 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी। उल्‍लेखनीय है कि 1997 से 2000 तक अमिताभ गुप्‍ता राजस्थान के डीजीपी रहे थे।