जयपुर। पणजी में इकॉनोमिक ग्रोथ फाउडेन्शन की अोर से आयोजित एक समारोह में जयपुर संजीवनी ग्रुप के चैयरमेन राजेश मीणा को यूवा इंटरप्रन्योर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राजेश मीणा को यह सम्मान उनके व्यक्तिगत आर्थिक विकास व सोशल डवलपमेंट के लिए प्रदान किया गया।
गोवा राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद स्वान्त तथा सीबीआई की पूर्व डायरेक्टर और इंटरपोल भारत, ब्रिटेन, अमरीका के सदस्य बी.एन. सहगल द्वारा उन्हें सम्मान पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गोवा भाजपा महिला मण्डल की अध्यक्ष कुंदा चन्द्राकर, विधायक एवं गोवा विधानसभा के मुख्य सचेतक विष्णु सूर्य वाघ एवं रूसी संघ वाणिज्य दूतावास के रक्षा व चिकित्सा एसोशिएशन के विक्रम वर्मा उपस्थित थे।
राजस्थान से इस अवार्ड के लिए एकमात्र संजीवनी ग्रुप के चैयरमेन राजेश मीणा का ही चयन किया गया था। गौरतलब है कि यह गोवा का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जिसमें देश भर से चुनिंदा प्रतिभाओं का चयन किया जाता है।
राजेश मीणा को इससे पूर्व में भी देश के अलग-अलग भागों में राष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त हो चुके है। राज्य के लिए यह गर्व कि बात है कि उन्हें गोवा में इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।