उदयपुर। उदयपुर में नेशनल हाईवे 8 पर मंगलवार को एक गैस के टैंकर में जबरदस्त रिसाव हो गया। इस रिसाव के कारण दूर-दूर तक गैस फैल गई। इसी के चलते हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक का लंबा जाम भी लग गया।
टला हादसा, पुलिस ने किया टैंकर को कब्जे में...
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। इंडियन ऑयल कारपोरेशन का एलपीजी से भरा टैंकर यहां नेशनल हाईवे पर जब एकलिंगपुरा चौराहा पर पहुंचा तो आस-पास जा रहे वाहनों ने आगाह किया कि टैंकर के ऊपरी हिस्से से गैस रिसाव हो रहा है। इस सूचना पर टैंकर के चालक ने टैंकर रोका तो पता चला कि उसके ऊपरी हिस्से में लगे ढक्कन से तेजी से गैस निकल रही है। इस पर आगे-पीछे चल रहे वाहन रुक गए। देखते-देखते करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर आसपास के वाहनों को किया दूर
किसी भी हादसे को टालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आसपास के सभी वाहनों को दूर किया। पुलिस ने तुरंत ही ऑयल कंपनी के अधिकारियों को फोन कर सूचित किया। अभी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। मौके पर आपात स्थितियों को काबू में रखने के लिए,
मौके पर आपात स्थितियों को काबु में रखने के लिए, ऐतिहात के तौर पर दमकलों को भी बुला लिया गया। गैस टैंकर पर पानी से छिडकाव भी किया गया।
फोटो- ऋषभ जैन, उदयपुर से