पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Ex CM गहलोत बोले, मैं यूडीएच मंत्री के साथ, पृथ्वीराज नगर मामले की एसीबी जांच हो

Ex CM गहलोत बोले, मैं यूडीएच मंत्री के साथ, पृथ्वीराज नगर मामले की एसीबी जांच हो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के पृथ्वीराज नगर में जेडीए द्वारा की गई गड़बड़ियों की जांच एसीबी से कराने के बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिना कोई देरी किए मंत्री को आगे बढ़ना चाहिए।
जेडीए के गले की घंटी बन सकता है भ्रष्टाचार ....

गहलोत ने कहा, मैं समय-समय पर राज्य सरकार को इस दिशा में आगाह करता आ रहा हूं कि पृथ्वीराज नगर का भ्रष्टाचार एक दिन जेडीए के गले की घंटी बनेगा। नगरीय विकास मंत्री ने खुद अब मेरे आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
गहलोत ने कहा कि सेक्टर रोड़ और रोड़ अलाइनमेंट्स के नाम पर जेडीए में भयंकर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उच्च न्यायालय के निर्देशों तक की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पृथ्वीराज नगर में खाली पड़ी भूमि पर सुविधा क्षेत्र के लिए नियमानुसार 40 प्रतिशत जमीन छोड़ी जानी चाहिए, लेकिन इसके बजाय जानबूझकर मिलीभगत कर कम जमीन छोड़ी जा रही है। अधीनस्थ अधिकारियों की राय को दरकिनार करते हुए कॉलोनियों का नियमन किया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और क्या कहा Ex CM गहलोत ने

खबरें और भी हैं...