पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • इस गिरोह ने 1 साल में ही 40 बाइक और 15 लग्जरी कारों पर किया था हाथ साफ

इस गिरोह ने 1 साल में ही 40 बाइक और 15 लग्जरी कारों पर किया था हाथ साफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजधानी में आए दिन गायब हो रहीं बाइक्स और कारों की एक बड़ी बरामदगी हुई है। सांगानेर थाने की इस कार्रवाई में 10 युवा वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके बताए मुताबिक पुलिस ने अभी तक 20 लग्जरी बाइक और 8 कारों की रिकवरी कर ली है। वाहन चोरों ने बताया कि उन्होंने अकेले वर्ष 2015 में 40 से अधिक बाइक्स और 15 से अधिक कारों पर हाथ साफ किया है। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।
दलाल तुरंत बेच देते थे चोरी के वाहन…

चोरी करने के बाद इस गिरोह के सदस्य दलालों से संपर्क करते थे। दलाल तुरंत ही इन चोरी के वाहनों को औने-पौने दामों में बेच देते थे। चोरों ने वाहनों के बेचे जाने की जानकारी के आधार पर सांगानेर थाने की पुलिस ने शहर के कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। इसके बाद मंगलवार की सुबह तक 3 अपाचे, 3 पल्सर और 1 रॉयल इनफिल्ड समेत करीब 20 लग्जरी बाइक्स बरामद हुई। इसके अलावा 2 थार जीप, 1 अल्टो, 1 सेंट्रो, 2 सफारी और 1 मेजर कार बरामद हुई है। पुलिस बाकी वाहनों की तलाश कर रही है।
इन थानों की हैं ये वाहन
वाहन चोरों ने प्रताप नगर थाना इलाके से 6 बाइक्स, शिप्रापथ थाना इलाके से 2 बाइक, बजाज नगर थाना इलाके से 2, श्याम नगर, मालवीय नगर, मुहाना, रामगंज, ज्योति नगर से 1-1 बाइक और जवाहर सर्किल थाना इलाके से 2 बाइक बरामद हुईं हैं। टोंक, लालसोट और सांगानेर सदर थाने से चारपहिया वाहन बरामद हुए हैं।
अगली स्लाइड में जानिए पुलिस के हाथ कैसे चढ़े ये शातिर वाहन चोर