पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • मिनटों में बनना चाह रहे थे लखपति, दिन दहाड़े ATM में लगाया सेंध

मिनटों में बनना चाह रहे थे लखपति, दिन दहाड़े ATM में लगाया सेंध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। एटीएम मशीन तोड़ने और एटीएम कार्ड का क्लोनिंग करने जैसी वारदातें अक्सर सुनने में आने लगी हैं। मंगलवार को भरतपुर के मथुरा गेट स्थित एक एटीएम में बदमाशों से सेंध लगा दी। मिनटों में लखपति बनने की चाहत में वे दिन में ही एटीएम मशीन तोड़ने लगे। इधर गार्ड के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी।
गार्ड जब घर से लौटा तो देखकर रह गया दंग...
यह मामला भरतपुर के थाना मथुरा गेट इलाके के गंगा मंदिर स्थित पीएनबी बैंक के पास स्थित एटीएम का है। मंगलवार को गार्ड देवेंद्र पास ही स्थित घर पर खाना खाने गया था। जैसे ही देवेंद्र लौटा तो वह देखकर हैरान रह गया। एटीएम के भीतर बने केबिन की कुंडी टूटी हुई थी। बगल में सेंध लगा हुआ था। बदमाश एटीएम मशीन से छेड़-छाड़ कर रहे थे। देवेंद्र ने जब पूछा कि ये क्या कर रहे हो ? तो बदमाशों ने खुद को बैंक का अधिकारी होना बताया।
विरोध करने पर गार्ड को पीटा
विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड की पिटाई कर दी। गार्ड ने शोर मचाया तब आस-पास के लोग जुटने लगे। इधर बदमाश लोगों को देखकर हड़बड़ा गए और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना मथुरा गेट प्रभारी वीरेंद्र शर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी गॉर्ड से ली। पुलिस ने बाइक को बरामद किया और घटना की जांच में जुट गई है।
फोटो : आदर्श मधुकर
अगली स्लाइड्स में क्लिक करिए खबर की और फोटोज