पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • सोना एक साल के उच्चस्तर पर, 700 रुपए की तेजी चांदी में 1100 रुपए का उछाल V

सोना एक साल के उच्चस्तर पर, 700 रुपए की तेजी चांदी में 1100 रुपए का उछाल - v

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। ग्लोबल मार्केट में लगातार तेजी का रुख रहने के चलते घरेलू बाजार में शुद्ध सोना 28,000 को पार कर एक वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना आठ माह के उच्चस्तर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार का पड़ा है असर...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को निवेशकों की जोरदार खरीद के असर से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 700 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 600 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया। जबकि चांदी में 1100 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। चांदी कलदार के भावों में बदलाव नहीं हुआ। उधर, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोने के भाव 0.24 फीसदी बढ़कर 1191.90 डॉलर प्रति तथा मार्च डिलीवरी चांदी के भाव 0.29 फीसदी घटकर 14.35 डॉलर प्रति औंस हो गए।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार दुनियाभर के शेयर बाजारों तथा डॉलर इंडेक्स में गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश विकल्प कम हो गए हैं। इसलिए सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ रही है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में कमजोरी के संकेत तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी सोने को निवेशकों का समर्थन मिल रहा है। सोने में तेजी से चांदी की खरीद भी बढ़ गई है। इसके असर से घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है।
जयपुर सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे
चांदी (999) 37,300, चांदी रिफाइनरी 36,200 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 70,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 28,550 रुपए, सोना जेवराती 27,100 रुपए तथा वापसी 26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम।
खबरें और भी हैं...