पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • पैन कार्ड के विरोध में 10 को बंद रहेंगे ज्वैलर्स शोरूम V

पैन कार्ड के विरोध में 10 को बंद रहेंगे ज्वैलर्स शोरूम - v

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। दो लाख रुपए से अधिक नकदी के लेन-देन पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को को प्रदेश के करीब 50,000 सर्राफा कारोबारी, ज्वैलर्स तथा कारीगर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। इससे 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
धरना-प्रदर्शन और सरकार का विरोध...

हड़ताल के दौरान जयपुर में ज्वैलर्स व सर्राफा व्यवसायी जौहरी बाजार में हल्दियों के रास्ते के पास इकट्ठा हुए और धरना-प्रदर्शन किया। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि एक जनवरी से केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपए अधिक की नगद बिक्री पर पैन कार्ड अनिवार्यता कर दिया है।

इस वजह से खासकर ग्रामीण इलाकों में पिछले डेढ़ महीने के दौरान आभूषण कारोबार में लगभग 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से पैन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने इसके बाद भी ज्वैलर्स की मांग को नहीं माना तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। देश में केवल 15 फीसदी लोगों के पास ही पैन कार्ड है। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में आभूषण कारोबार में परेशानियां बढ़ी हैं।

फोटो प्रमोद शर्मा

खबरें और भी हैं...