पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • जा रहे थे कार लूटने हो गया पुलिस से सामना, आमने सामने हुई फायरिंग

जा रहे थे कार लूटने हो गया पुलिस से सामना, आमने-सामने हुई फायरिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। भरतपुर और यूपी की सीमा से सटे पिपला गांव के नजदीक कोलीपुरा पर देर रात इनामी बदमाशों का सामना पुलिस से हो गया। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ।
जा रहे थे कार लूटने…
पुलिस के मुताबिक इनामी बदमाश राजवीर, हरिओम, मोनू, महचोली, भरतपुर निवासी बिहारी व राजू एक कार लूटने की नीयत से जा रहे थे। चिकसाना थाने की पुलिस को उनके गतिविधि की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाशों को रास्ते में ही घेर लिया। पुलिस की ओर से 3 और बदमाशों की ओर से 4 राउंड फायरिंग की गई। अंत में बदमाशों ने हथियार डाल दिए। इनके कब्जे से पुलिस को पिस्तौल, कारतूस समेत और हथियार मिले हैं।
फोटो : आदर्श मधुकर
अगली स्लाइड्स में क्लिक करिए खबर की और फोटोज
खबरें और भी हैं...