उदयपुर। उदयपुर अगले कुछ दिन पर्यटकों से गुलजार रहेगा। झीलों की नगरी में गुरुवार से लेक फेस्टिवल का आयोजन होगा। उत्सव में उदयपुर की झीलों पर मेले सा माहौल रहेगा। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से होने वाले इस चार दिवसीय उत्सव में देसी विदेशी सैलानियों का यहां तांता लगेगा। फेस्टिवल में कई आयोजन होंगे।
झील पर तैरेगा बाजार ..
फेस्टिवल में पर्यटन, खेल और पर्यावरण आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें बोट रेस, केनो पोलो तथा ओपन नेशनल चैंपियनशिप प्रमुख होगी। अन्य प्रतियोगिताओं में पतंग उड़ाना व ड्रेगन बोट रेस भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
फ्लोटिंग मार्केट करेगा आकर्षित
पिछौला में फ्लोटिंग मार्केट झील पर तैरेगा वहीं गुरुवार को फतहसागर पर बोट रेस और केनो पोलो ओपन नेशनल चैंपियनशिप होगी। गुरुवार और बुधवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।