जयपुर। जयपुर के अजमेर रोड पर नगर निगम ने एक मॉल को सील कर दिया। इस मॉल संचालक ने यूडी टैक्स के 92 लाख रुपए जमा नहीं कराए थे। मॉल बंद हुआ तो बवाल हो गया। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
क्यों लगा दिया सड़क पर जाम...
असल में यूडी टैक्स जमा नहीं कराने का यहां अजमेर रोड के ऑरबिट मॉल को नोटिस दिया गया था। मॉल संचालकों ने ध्यान नहीं दिया। ध्यान नहीं दिया तो नगर निगम ने सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी मॉल में एक बैंक और पासपोर्ट कार्यालय भी है। जैसे ही मॉल सील किया गया, पासपोर्ट कार्यालय पर रोजमर्रा का काम बंद हो गया। लोगों की यहां बड़ी भारी भीड़ लगी थी। वे परेशान हो गए। आक्रोश नगर निगम पर फूटा। मॉल के सामने ही लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
अगली स्लाइड में जानिए जाम से लगी लंबी कतार
फोटो महेंद्र शर्मा