जयपुर। झुंझुनूं के चिड़ावा में लोगों ने कोबरा को पूजना शुरू कर दिया है। लोगों की जयकार सुनकर वो कभी फन निकालकर बैठ जाता है तो कभी लेट जाता है। इस नजारे को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आखिर क्या है पूरा मामला...
पिचान गांव के एक खेत में पिछले एक माह से एक ब्लैक कोबरा बिल में रह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही लोग उसे देखने जाते हैं वो बिल के बाहर आ जाता है।
सांप ने बदला रूटीन
जब लोगों ने इसे भोलेनाथ की कृपा बताकर दर्शन करना शुरू किया तो सांप ने अपना रूटीन ही बदल लिया। अब सूर्योदय होते ही सांप बिल से बाहर आ जाता है। शाम होते ही वह बिल में चला जाता है।
अगली स्लाइड्स में जानिए इस खतरनाक सांप को छूने पर क्या करता है...
फोटो : विपुल महमिया (चिड़ावा, झुंझुनूं)