पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • स्टूडेंट्स ने बनाई नेट जीरो सोलर रोड लाइट, शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में मिलेगा सहयोग

स्टूडेंट्स ने बनाई नेट जीरो सोलर रोड लाइट, शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में मिलेगा सहयोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शहर के एक इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट के स्टूडेंट्स ने नेट जीरो रोड लाइट बनाई है। बीटेक वर्ष के छात्रों द्वारा बनाए गए इस रोड लाइट का उद्घाटन इंस्टिट्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान में एक कार्यक्रम के दौरान सोलर रोड लाइट का उद्घाटन किया गया।
जयपुर को स्मार्ट बनाने में मिलेगी मदद…
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन सूरजा राम मील, डायरेक्टर जयपाल मील, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुधीर कल्ला ने बताया कि यह रोड लाइट विद्युत ऊर्जा की शून्य खपत करेगी।
स्मार्ट सिटी बनाने में होगा महत्वपूर्ण योगदान
यह लाइट सोलर पैनल का उपयोग करते हुए दिन में ऊर्जा को ग्रिड में स्थानांतरित करेगी और उसी ऊर्जा का रात में उपयोग करेगी। इसका जयपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
खबरें और भी हैं...