पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर-सीकर। दैनिक भास्कर एग्जाम सीरीज के तहत हम शुक्रवार को बता रहे हैं आरएएस मुख्य परीक्षा 2013 की सीरीज-3 के सजेस्टेड प्रश्न और उनके उत्तर। साथ में एक्सपर्ट की राय के साथ उनके टिप्स और नई जॉब के अवसर भी आप यहां देख सकेंगे। आज की सीरीज में 17 प्रश्न और उनके उत्तर एक्सपर्ट्स की ओर से बताए जा रहे हैं।
आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए ये हैं प्रश्नोत्तर....
41. किस प्रकार स्वतंत्रता, समानता के लिए एक पूर्व शर्त है? समानता और स्वतंत्रता के मध्य सम्बन्ध को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - स्वतंत्रता एक दार्शनिक व भावनात्मक अवधारणा है, जो मानव जीवन की गुणवत्ता से सम्बन्धित है, जबकि समानता की अवधारणा है तथा आधुनिक राज्य के उदय से जुड़ी है। स्वतंत्रता ने ही समानता की भावना को पैदा किया था। चूंकि स्वतन्त्र विचारों से ही विकास को बढावा मिलता है, लेकिन जब एक ही तथ्य पर कई विचार आते हैं, तो उनका यदि समान विश्लेषण किया जाए, तो सम्भव है कि सभी विचारों के बीच से एक ऐसे मिश्रित विचार का जन्म होता है, जो विकास के चरम को स्थापित करे।
ऐसा तभी सम्भव है, जब विचारों को समान महत्व दिया जाए। इस समान महत्त्व के लिए भी स्वतंत्रता का होना अत्यन्त जरूरी है, हालांकि मिल यह जानते है कि इसका संपादन एक शिक्षित समाज में ही कारगर है, इसलिए उन्होंने पिछड़े समाज में लोकतंत्र को अनुपयुक्त माना है।
लार्ड एक्टन स्वतंत्रता एवं समानता के मध्य सम्बन्ध पर कहते हैं कि ‘‘समानता की उत्कृष्ट अभिलाषा होने के कारण ही उनके द्वारा स्वतंत्रता और समानता को परस्पर विरोधी समझा गया, किंतु यह गलत निष्कर्ष है कि उनके द्वारा समानता का तात्पर्य गलत रूप से लेने के कारण ही ऐसा किया गया।’’ वस्तुतः समानता और स्वतंत्रता एक-दूसरे के पूरक हैं, क्योंकि यदि समानता नहीं है तो स्वतंत्रता का सवाल ही नहीं हो सकता है। जब तक विचारों में समानता की दृष्टि नहीं आती, स्वतंत्रता का प्रस्फुटन नहीं हो सकता है; जैसे - एक परिवार में विचारों का सम्प्रेषण उन्मुक्त रूप से तभी हो सकता है, जब उनमें समानता का भाव विद्यमान हो, क्योंकि समानता नहीं होने का अर्थ है - भेदभाव चित्रित और भेदभाव में परतंत्रता का भाव पाया जाना।
अगली स्लाइड्स में जानिए शेष प्रश्न और उनके उत्तर
सीरीज-1 के प्रश्न और उत्तर जानने के लिए यहां क्लिक करें
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.