पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • केस की तारीख दिलाने की एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेता एडीएम का रीडर गिरफ्तार

केस की तारीख दिलाने की एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेता एडीएम का रीडर गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जमीन से जुड़े केस में अगली तारीख दिलाने की एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते एडीएम के रीडर को एसीबी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में गिरफ्तार कर लिया। आराेपी रीडर प्रेमचंद जैन एडीएम प्रथम राजेश जैन का रीडर था। पुलिस ने आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है।
अगली तारीख दिलवाता था रीडर ....
एसीबी एडीएम की भूमिका के साथ इस बिंदू पर भी जांच कर रही है की रीडर प्रेमचंद कैसे लोगों को सुनवाई के लिए अगली तारीख दिलवाता था।
एडिशनल एसपी नरोत्तम ने बताया कि जमवारामगढ़ निवासी रामचन्द्र बुनकर का एडीएम प्रथम के पास एक प्रकरण पेंडिंग चल रहा था। रामचन्द्र की जमीन पर किसी ने कब्जा कर रखा था।
केस में स्टेे नहीं देने और फिलहाल अगली तारीख पर सुनवाई कराने के लिए रीडर प्रेमचंद जैन पीड़ित रामचन्द्र से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत 20 दिन पहले एसीबी को की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर लिया था।
शुक्रवार को केस की तारीख थी। रामचन्द्र ने प्रेमचंद से संपर्क किया तो उसने अगली तारीख के लिए पैसे मांगे। रामचन्द्र ने दस हजार रुपए देने की बात कही तो प्रेमचंद तैयार होे गया। प्रेमचंद ने दस हजार रुपए लेकर रख लिए। पीड़ित ने इसका इशारा एसीबी टीम को किया। जहां पर एसीबी ने आरोपी प्रेमचंद को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं...