पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • छेड़छाड़ के मामले में फायरिंग महिलाऔ सहित आठ घायल, तनाव की स्थिति होने पर पुलिस तैनात

छेड़छाड़ के मामले में फायरिंग महिलाऔ सहित आठ घायल, तनाव की स्थिति होने पर पुलिस तैनात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। जिले के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव घोघोर में लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग में छर्रे लगने से आठ लोग घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवतियों को इलाज के लिए अलवर अस्पताल रैफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का सीकरी अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस बल तैनात ....

घटना को लेकर हुए तनाव को देखते हुए गांव में ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर कामां सीओ राजपाल गोदारा ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव घोघोर के मिस्सर की लड़की ऊपले थापने गई थी तभी हूजेसा ने छेड़ दिया था। इसकी शिकायत करने पर दोनों गुट भिड़ गए।
यहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया और देखते-देखते झगड़े ने उग्र रूप धारण कर लिया जिसमें फायरिंग हो गई। झगड़े में पाकीजा (20), फरजाना (19) व गोहटी (40) तथा दूसरे पक्ष के जिलेस (20), जुबेर (22), राजिद (24), मजिदन (55) व हुनीजा (18) घायल हो गए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए और फोटोज
फोटो आदर्श मधुकर
खबरें और भी हैं...