पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • 25 लाख रुपए कीमत अष्टधातु की मूर्ति बेचने की फिराक में घुम रहे दो युवक गिरफ्तार

25 लाख रुपए कीमत अष्टधातु की मूर्ति बेचने की फिराक में घुम रहे दो युवक गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बेनाड रोड बाेयतावाला में अष्टधातु की राधा-कृष्ण मूर्ति बेचने की फिराक में घूम रहे युवकों को करधनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवेश तलवार भट्टा बस्ती और मनीष शर्मा बाबा हरीश चन्द्र मार्ग का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से मूर्ति बरामद कर ली है। दोनों आरोपी मूर्ति को 25 लाख रुपए में बेचने की फिराक में थे।
आरोपियों को जेल भेजा ....
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रवेश व तलवार को नितेश मिश्रा ने बेचने के लिए मूर्ति दी थी। दोनों से मूर्ति के दस लाख रुपए मांगे थे।
दोनों की गिरफ्तारी के बाद नितेश फरार हो गया। पुलिस नितेश की तलाश कर रही है। आराेपी प्रवेश के खिलाफ लूट व मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी प्रवेश लूट के आरोप में जेल भी जा चुका है। डीसीपी वेस्ट राहुल जैन ने बताया कि बेनाड रोड पर चोरी की प्राचीन मूर्ति की खरीद-फरोख्त होने की सूचना मिली थी।
सूचना पर करधनी थाने से एसआई वासुदेव व कांस्टेबल अमित दोनों माैके पर पहुंचे और मनीष व प्रवेश को पकड़कर थाने ले आए। जहां पर दोनों ने नितेश नाम के युवक से चोरी की मूर्ति लेने और बेचने की फिराक में घुमने की बात कबूल कर ली।
खबरें और भी हैं...