जयपुर। जलदाय विभाग के प्रमुख सचिव जेसी मोहंती शनिवार को प्रदेशभर के चीफ इंजीनियर, एडिशनल चीफ इंजीनियर व अधीक्षण अभियंताओं की मीटिंग लेंगे। मीटिंग के लिए सभी सर्किलों (जिलों) में 10 पेज का प्रफोर्मा थमाया गया है। ऐसे में विभाग के सभी आला इंजीनियर शुक्रवार को सब कामकाज छोड़कर अधीनस्थ इंजीनियरों से सूचनाएं लेने लगे हैं।
गर्मियों की तैयारियों को लेकर बैठक .....
प्रदेश में गर्मियों की तैयारियों को लेकर मोहंती बैठक ले रहे हैं ताकि गर्मियों के लिए जरूरी योजनाओं पर काम किया जा सके। प्रमुख सचिव ने योजनाओं पर चर्चा करने से पहले इंजीनियरों को बैठक में पूरी तैयारी से आने के निर्देश दिए हैं।
विभाग की समीक्षा के लिए हर सर्किल में आबादी, कनेक्शन, पेयजल सप्लाई के हालात, पानी की डिमांड व टैंकरों की जरूरत के आंकड़े भी मांगे हैं। विभाग में सोमवार को भी सभी अधीक्षण अभियंताओं ने एक्सईएन, एईएन व जेईएन से डाटा लिए।