जयपुर। दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में शुमार गायत्री देवी पर केवल जयपुर के राजा मानसिंह द्वितीय ही नहीं बल्कि बिग बी और शाहरुख खान भी फिदा थे। बिग बी तो उनकी खूबसूरती के इतने मुरीद थे कि जब जयपुर आते तो वे महारानी गायत्री देवी से जरूर मिलते थे। वैलेंटाइन वीक पर dainikbhaskar.com आपको रॉयल सिटी के रॉयल लव से आपको रूबरू करा रहा है।
जयपुर में पोलो ग्राउंड पर गायत्री देवी को देखने आते थे बिग बी …
बिग बी अपने कॉलेज के दिनों से ही महारानी को दिल दे बैठे थे। इन्हें वो इतनी खूबसूरत लगती थीं कि वे उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते थे। एक बार उन्होंने ब्लॉग पर चर्चा करते हुए लिखा था कि ‘जब भी महारानी रेशमी परिधान में रामनिवास पोलो ग्राउंड पर पोलो देखने आती थीं तो उनको देखने के लिए मैं पोलो ग्राउंड जाया करता था। मैं मैच नहीं बल्कि उनकी सुंदरता को निहारने जाता था।'
अगली स्लाइड में जानिए जब गायत्री देवी ने बिग बी को अपने महल में क्यों बुलाया