पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारों पर भड़का जयपुर, RU में लामबंद हुए छात्र

जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारों पर भड़का जयपुर, RU में लामबंद हुए छात्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारों के खिलाफ जयपुर में आक्रोश भड़का है। यहां राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के नेतृत्व में छात्रों ने जेएनयू के उन छात्रों और आयोजकों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, जिन्होंने वहां अफजल गुरु की फांसी के एक साल होने पर आयोजन किया था।
बार-बार लगाएंगे फांसी...
एबीवीपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी गेट पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने देशद्रोह के नारे लगाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे हैं उन्हें तुरंत पकड़कर बंद करना चाहिए।
जो अफजल गुरु पैदा करने की बात करते हैं तो उन्हें हम बता दें कि जितने अफजल पैदा करोगे, उतनों को ही फांसी पर लटका देंगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी यूनिवर्सिटी गेट पर पहुंच गया। सभी प्रदर्शन करने वाले हाथों में तख्तियां लेकर यहां आए थे।
खबरें और भी हैं...