पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वैश्विक बाजार में तेजी से सोना 900 रुपए महंगा - v

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेस रिपोर्टर। जयपुर
दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट और बॉण्ड्स से कम रिटर्न से घबराए निवेशकों ने सोने की खरीद तेज कर दी है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। घरेलू बाजार में भी सोने के भाव डेढ़ वर्ष के उच्चस्तर आ गए है। इसके चलते शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोने में 900 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी रही। जबकि चांदी में 800 रुपए प्रति किलोग्राम चढ़ गई। चांदी कलदार के भावों में बदलाव नहीं हुआ। उधर, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में ऊंचे भावों पर बिकवाली से अप्रैल डिलीवरी सोने के भाव 0.73 फीसदी घटकर 1237.30 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी के भाव 0.57 फीसदी की गिरावट से 15.67 डॉलर प्रति औंस रह गए।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल बैंक फैडरल रिजर्व की चेयर पर्सन जेनट येलन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका जताई है। इसके चलते इस वर्ष अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना भी बेहद कमजोर हो गई है। वहीं गुरुवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। साथ ही बॉण्ड्स में मिलने वाला रिटर्न भी कम हो गया है। इससे घबराए निवेशक अब सोने में पैसा लगा रहे है। स्वीडन की ओर से ब्याज दरों को निगेटिव जोन में रखने से भी सोने को निवेशकों का समर्थन मिला है।
जयपुर सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे-चांदी (999) 38,200, चांदी रिफाइनरी 37,700 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 70,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 29,650 रुपए, सोना जेवराती 28,200 रुपए तथा वापसी 27,600 रुपए प्रति 10 ग्राम।
खबरें और भी हैं...