पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • टीचर बनीं यमदूत, गर्ल्स ने अप्सरा बन सजाया उनका दरबार, लगाए ठुमके

टीचर बनीं यमदूत, गर्ल्स ने अप्सरा बन सजाया उनका दरबार, लगाए ठुमके

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। यमदूत और चित्रगुप्त बन टीचर बैठी थीं। अचानक अप्सराएं आईं और एक से बढ़कर एक बेहतरीन नृत्य के जरिए उनका मनोरंजन किया। ये नजारा था कनोडिया गर्ल्स पीजी कॉलेज का। फेयरवेल पार्टी के रंग में केवल गर्ल्स ही नहीं बल्कि टीचर भी रंग गईं थीं। नाटक स्वर्ग नरक ओर शिक्षिका में टीचर्स के परफॉर्मेंस से छात्राओं को झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
मैं घड़ी बावरी हो गई…
गर्ल्स पर बॉलीवुड गानों की खुमारी सिर चढ़ कर बोल रही थी। मैं घड़ी बावरी हो गई, मन में इमोशन जागे रे, चलाओ ना नैनों के बान रे और तू खींच मेरी फोटो पर गर्ल्स ने एक से बढ़कर डांस की प्रस्तुति दी।

सेल्फी की खुमारी
कॉलेज लाइफ के इस खास पलों को सीनियर्स और जूनियर्स ने मिस नहीं किया बल्कि एंजॉय करने के साथ सेल्फी के जरिए अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी गर्ल्स डांस फ्लोर पर जा पहुंची और खूब जमकर धमाल हुआ।
फोटो : महेंद्र शर्मा
अगली स्लाइड्स में क्लिक करिए खबर की और फोटोज
खबरें और भी हैं...