पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। केवल फिल्मों और बॉलीवुड हस्तियों के ही प्यार और रिश्ते ही फिल्मी नहीं हैं बल्कि इंडियन क्रिकेटर्स की भी प्यार की कहानियां में बड़ा ट्विस्ट है। ऐसी ही रोमांटिक लव स्टोरी है पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और डोना की। वैलेंटाइन वीक के दौरान शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में डांस परफोर्म करने आईं डोना की प्रेम कहानी से dainikbhaskar.com आपको रूबरू करा रहा है।
एक ही दुल्हन से सौरव ने की दो बार शादी…
सौरव स्कूल टाइम से ही डोना के प्यार और उनके डांस के मुरीद थे। सौरव ने 1996 में अपने पहले मैच में शतक लगाया और रातों रात मशहूर हो गए। उस दौरे के बाद दोनों ने फैसला किया कि अब शादी कर लेनी चाहिए। दोनों ने 12 अगस्त 1996 में शादी कर ली। दिलचस्प बात यह रही कि शादी करने के बाद अपने परिवार को दोनों ने सूचना दी। सूचना के बाद दोनों परिवारों के पांव तले जमीन खिसक गई। कई दिनों के मान मनौव्वल के बाद परिवार इस शादी से राजी हो गए। फिर 21 फरवरी 1997 को एक समारोह कर फिर से शादी की रस्म अदा की गई। इसके बाद से सौरव और डोना 21 फरवरी को ही अपनी शादी की सालगिरह मनाते हैं।
अगली स्लाइड में जानिए सौरव और डोना के प्यार की कहानी में कब आया मोड़
फोटो महेंद्र शर्मा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.