पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • पटवारी का एग्जाम देने जा रहा युवक जल्दबाजी में ट्रेन से कूदा, गवाएं पैर

पटवारी का एग्जाम देने जा रहा युवक जल्दबाजी में ट्रेन से कूदा, गवाएं पैर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। पटवारी की परीक्षा देने जा रहे एक युवक की जल्दबाजी में जान चली गई। मामला किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास का है। युवक ने ट्रेन रुकती न देख उससे छलांग लगा दी। इसके चलते वह अपना संतुलन खो बैठा और ट्रेन के नीचे आ गया जिससे उसके दोनों पैर कट गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां करीब छह घंटे के संघर्ष के बाद उसने दम तोड़ दिया। लोगों के कहने पर कूदा युवक…
जयपुर का रहने वाला शंकर जयपुर-अजमेर ट्रेन से किशनगंज जा रहा था। किशनगंज से पहले ही लोगों ने उससे कहा कि यह ट्रेन वहां नहीं रुकेगी। ऐसे में ट्रेन की स्पीड अभी कम ही हो रही थी कि शंकर ने उससे छलांग लगा दी।
ट्रेन से कूदते वक्त उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो ट्रेन के नीचे चला गया। ऐसे में उसके दोनों पैर पहियों के चपेट में आ गए और घुटने से नीचे दोनों पैर कट गए। उसे आनन-फानन में अजमेर के अस्पताल में भर्ती किया गया। अधिक रक्त स्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई।
सूचना पर आए परिजन
पुलिस की सूचना पर उसके परिजन जयपुर से आए। बेटे का पैर कटा देख पिता के आंसू रुक नहीं रहे थे। उसके परिवार के आए सदस्य इस घटना से काफी दुखी थे।
फोटो : मोहन थाडा (अजमेर से )