पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • ये कैसी परीक्षा, भर्ती के लिए ऐसी रिस्क? पटवारी बनने से पहले जोखिम में जान

ये कैसी परीक्षा, भर्ती के लिए ऐसी रिस्क? पटवारी बनने से पहले जोखिम में जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में शनिवार को पटवारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा थी। परीक्षा तो हो गई, लेकिन उससे पहले और बाद में अभ्यर्थी जान जोखिम में डालते रहे। इस बार लड़कों ने ही नहीं, लड़कियों ने भी अपने सेंटर के जिले में पहुंचने और लौटने में अपनी जान की फिक्र नहीं की। ऐसा रहा माहौल...
राज्यभर में करीब 8 लाख लोग पटवारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में बैठे थे। अतिरिक्त ट्रेन भी चलाई गई, लेकिन इंतजाम नाकाफी रहे। जयपुर और अजमेर रेलवे स्टेशनों पर पांव रखने तक की जगह नहीं थी।

महिलाएं-लड़कियां खुली विंडो से सीधे ही चढ़ती रहीं

अजमेर रेलवे स्टेशन की हालत और ज्यादा खराब थी। यहां ट्रेन खड़ी थी। उसके दाेनों ओर हजारों अभ्यर्थी जमा थे। लड़कियां और महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं। ट्रेन में चढ़ने की होड़ इस कदर थीं कि इमरजेंसी विंडो से ही कई महिलाएं उसमें चढ़ने लगीं। उनके साथियों ने उन्हें उठाकर ट्रेन में सीधे डाल दिया। अभ्यर्थी गेट और ट्रेन के हर हिस्सों पर लूम गए।

फोटो : मुकेश परिहार, अजमेर
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...