धौलपुर-भरतपुर के जाट आरक्षण की समर्थक है कांग्रेस : पायलट - v
-किसान एवं खेती की बदहाली के लिए सरकार को बताया जिम्मेदार
पॉलिटिकल रिपोर्टर.जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भरतपुर व धौलपुर के जाटों को आरक्षण दिलवाने के लिए पुरजोर तरीके से अभिशंसा की गई थी। कांग्रेस का मानना है कि समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनके लिए समुचित प्रावधान किए जाए। पायलट ने कहा है कि दोनों जिलों के जाटों के आरक्षण की मांग का कांग्रेस समर्थन करती है।
पायलट शनिवार को भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने खेती और किसान की अनदेखी की है। गत् वर्ष किसानों ने दो भीषण आपदाओं का सामना किया जिससे उनकी पूरी फसल चौपट हो गई। अतिवृष्टि के कारण जब फसलों को नुकसान पहुंचा था, उस दौरान सरकारी सहायता नहीं मिलने से आर्थिक रूप से टूटे 60 से भी ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की और आज अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधायक विश्वेंद्र सिंह, विधायक भजनलाल जाट, रमेश मीणा, दर्शनसिंह, गिरिराज सिंह मलिंगा, पूर्व सांसद रतनसिंह, जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा आदि भी मौजूद थे।
केंद्र एवं राज्य सरकारों में समन्वय का अभाव
पायलट ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। दोनों स्तरों पर समन्वय का अभाव होने का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उत्तर भारत में सबसे ज्यादा सूखे के कारण प्रदेश के किसानों की खरीफ की फसल को नुकसान पहुंचा है, लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से आपदा राहत पैकेज अभी तक जारी नहीं किया गया है। भाजपा सरकार कृषि व किसान की बदहाली के लिए जिम्मेदार है।
नाकाम मंत्री लगा रहे हैं अफसरों पर आरोप
प्रदेश के मंत्री अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अफसरों पर आरोप लगा रहे हैं। सरकार की संलिप्तता भ्रष्टाचार में साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज से 13 वर्ष पहले पेट्रोलियम पदार्थों की जो कीमतें थे, आज उसी स्तर पर आ गई है, इसके बावजूद जनता को राहत नहीं दी जा रही