जयपुर। रविवार को आयोजित एयू जयपुर मैराथन पॉवर्ड बाय दैनिक भास्कर में भाग लेने वालों का जज्बा देखते ही बनता था। किसी की उम्र 118 साल से थी तो कोई दिव्यांग तो कोई आवाज की रिद्म को अपनी आखों की रोशनी बनाकर दौड़ रहा था तो कोई आखों पर पट्टी बांधकर सरपट भाग रहा था। इस अवसर पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। बुजुर्गों को देख मिल रही थी एनर्जी...
विश्व के सबसे ज्यादा उम्र के एथलीट (118 वर्ष) धर्मपाल गुर्जर जब दौड़ लगा रहे थे तब यह कहावत चरितार्थ हो रही थी कि जवानी उम्र से नहीं जज्बे से नापी जाती है। इन्हें देखकर स्कूली बच्चे भी काफी उत्साहित हुए और इनके साथ दौड़ने लगे। जो युवा दौड़ने के बाद खुद को थका-हारा महसूस कर रहे थे उन्हें भी इनको देखकर एनर्जी मिली और वे दौड़ने लगे। धर्मपाल ने बताया कि दुनिया में हेल्थ से बड़ा कोई धन नहीं है। हेल्थ नहीं तो सबकुछ बेकार और फीका है।
फोटो : मनोज श्रेष्ठ, महेंद्र शर्मा
अगली स्लाइड में पढ़े पूरी खबर...