पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • वैलेंटाइन डे पर अल सुबह सुनील शेट्टी ने कहा रन जयपुर, रन फॉर हेल्थ

वैलेंटाइन डे पर अल सुबह सुनील शेट्टी ने कहा- रन जयपुर, रन फॉर हेल्थ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जयपुरवासियों के लिए रविवार की सुबह कुछ खास थी। दरअसल आज दुनिया के जाने-माने धावक जयपुर की सड़कों पर दौड़ने वाले थे। साथ में ड्रीम रन के तहत करीब 45 हजार जयपुराइट्स ने दौड़ लगाने के लिए कमर कस ली थी। सुबह बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने फ्लैग ऑफ किया।
हाफ मैराथन के लिए जयपुर ट्रैक पर वर्ल्ड के धावक…
सुबह 6 बजे हाफ मैराथन के लिए फ्लैग ऑफ हुआ। इस दौरान करीब 200 से अधिक रेलवे कर्मचारियों, आर्मी और पुलिस के जवान, कई आईपीएस और आईएएस के साथ ही देश-विदेश के फेमस रनर ने दौड़ लगा दी। दौड़ से पहले हार्ले डेविडसन बाइक पर बाइकर्स ने रास्ते का जायजा लिया और ट्रैक को क्लियर कराया। उनकी तेज पिकअप और आवाज अल सुबह वातावरण में गूंज रही थी। वे हाथों से वोलेंटियर्स को सजग होने और ट्रैक को साफ करने का इशारा कर रहे थे।
जब खोला गया रामनिवास बाग का गेट :
सुबह 6 बजते ही रामनिवास बाग का वो गेट खोल दिया गया। हाफ मैराथन के लिए केन्या, इथोपिया, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, स्विट्जरलैंड समेत 20 देशों के प्रोफेशनल्स ने दौड़ लगाई। इनके अलावा तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिसा, पं. बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत अनेक राज्यों के धावकों ने हाफ मैराथन में भाग्य आजमाया।
अगली स्लाइड में जानिए कैसा रहा ड्रीम मैराथन का नजारा
फोटो : मनोज श्रेष्ठ, महेंद्र शर्मा
खबरें और भी हैं...