जयपुर। राज्य के लोगों को 4जी टावर की सुविधा अप्रैल में मिलने लगेगी। इससे पहले एक कंपनी की ओर से अजमेर और पुष्कर में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। वेलेंटाइन डे पर एक कंपनी की ओर से नई योजना भी लाई गई है, जिसमें 4जी नेटवर्क उपयोग करने वालों के लिए अच्छे अवसर देने वाली है।
अप्रैल में शुरू होगा राज्य में नया नेटवर्क...
असल में राज्य में राज्य सरकार की ओर से रिलायंस जीओ राज्यभर को पूरी तरह वाई फाई नेटवर्क से जोड़ रहा है। ऐसे में जयपुर समेत सभी शहरों में 4जी टावर लगाए जा रहे हैं। इन टावरों की कॉमर्शियल लॉन्चिंग अप्रैल में हो जाएगी। फिलहाल एयरटेल की ओर से दो शहरों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है।
अगली स्लाइड में जानिए क्या है वेलेंटाइन प्लान
वेलेंटाइन आॅफर में 4जी मोबाइल
रिलायंस रिटेल ने वेलेंटाइन-डे के मौके पर स्मार्टफोन लाइफ के दो विशेष संस्करण लांच किए हैं। देश के चुनिंदा शहरों में लांच किया गया यह आॅफर जयपुर को भी मिल रहा है। कंपनी के अनुसार वेलेंटाइन-डे के दिन यह स्मार्टफोन जयपुर के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, इंदौर, लखनऊ, कोच्चि और नागपुर में लांच किया गया है। इन्हें वेलेंटाइन डिजाइन किया गया है।