पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • कलेक्ट्री को घेरा, अब विधानसभा घेरने की तैयारी V

कलेक्ट्री को घेरा, अब विधानसभा घेरने की तैयारी - v

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। ट्रैक्टर किसान मजदूरों की पंचायत के बहाने जयपुर शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को बनीपार्क में कलेक्ट्री पर शक्ति प्रदर्शन किया। वे उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटाने में कामयाब रहे ही, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर लाकर यह भी जताने का प्रयास किया कि कांग्रेस एकजुट है।
ट्रेक्टरों को सड़क पर चलने नहीं दिया जा रहा ....
किसान मजदूर पंचायत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। खाचरियावास का आरोप है कि पिछले तीन महीने से लगातार पूरे प्रदेश में ट्रेक्टरों को सड़क पर चलने नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार के इशारे पर खनन माफियाओं व बजरी ठेकेदारों से सांठगांठ करके परिवहन विभाग एवं पुलिस के लोग ट्रेक्टरों को जब्त कर रहे हैं।
एक करोड़ परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट
उन्होंने कहा, इससे प्रदेश में चलने वाले सात लाख ट्रेक्टरों से जुड़े 25 लाख परिवारों के एक करोड़ लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। राज्य सरकार ने जल्द इसका निदान नहीं किया तो बजट सत्र में वे विधानसभा का घेराव करेंगे।
फोटो राजेश कुमावत
खबरें और भी हैं...