पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • स्वास्थ्य विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से करते थे ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़े, आज कोर्ट में होंग

स्वास्थ्य विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से करते थे ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़े, आज कोर्ट में होंगे पेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी जननी सुरक्षा योजना में नियुक्ति के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। दिल्ली से पकड़े गए गिरोह के सदस्य बेरोजगारों को संपर्क कर अपने झांसे में लेते थे। आज इन्हें जयपुर महानगर के सीएमएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अनेक राज्यों में स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति का देते थे विज्ञापन…
गिरोह के सदस्य अनेक राज्यों में न्यूजपेपर्स और मैग्जीन में स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति का विज्ञापन भी देते थे। आरोपी जननी सुरक्षा योजना समेत स्वास्थ्य विभाग के अनेक डिपार्टमेंट्स की फर्जी वेबसाइट तैयार कर उसका लिंक विज्ञापन में देते थे। इसके बाद बेरोजगारी का दंश झेल रहे लोग इनके झांसे में बड़े आराम से आ जाते थे।
राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है ये योजना
जननी सुरक्षा योजना मूल रूप से केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुरू की थी। इसे प्रदेश के राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चलाया जाता है।
साइबर क्राइम की नजर में गिरोह
यह गिरोह अब साइबर क्राइम की भी नजर में है। एसओजी की दिल्ली यूनिट ने मंडावली क्षेत्र निवासी पप्पू कोली और उसके साथी मनीष को लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी सामने आई। दोनों मेरठ स्थित मुख्यालय के पते पर अपना नंबर देते थे। वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के साथ ही ईमेल एड्रेस भी मांगते थे।