जयपुर। बॉलीवुड सिंगर बेनी दयाल को सिंगर कंपोजर एआर रहमान के एक फोन कॉल ने बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर्स की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया। बैंग-बैंग, जाने तू जाने ना, गजनी, दिल्ली-6, युवराज समेत एक दर्जन से अधिक फिल्मों में गाने का मौका मिला। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने जयपुर आए बेनी ने
dainikbhaskar.com के साथ खास बातचीत की।
और क्या कहा बेनी ने... जब बेनी से पूछा गया कि म्यूजिक के क्षेत्र में आने का मन कैसे बना, उन्होंने कहा- बात स्कूल के दिनों की है, तब फिल्म 'दिल से' रिलीज हुई थी। स्कूल बस की आखिरी सीट पर बैठकर मैं ड्राइवर से इसी फिल्म के गाने प्ले करने की डिमांड करता था। स्कूल पहुंचते-पहुंचते इस एलबम को दो बार सुन लेता था। इसी फिल्म के गाने सुनकर एआर रहमान का मुरीद हो गया। तब मुझे लगा कि संगीत ही मेरी मंजिल है।
बेनी ने कहा, संगीत से जुड़ा होने पर काफी सुकून मिलता। फिर सिंगर बनने का जुनून सिर चढ़कर बोलने लगा। मैं स्कूल में स्टेज परफॉर्मेंस भी देने लगा।
पॉकेट मनी से खरीदते थे म्यूजिक एलबम
बेनी को म्यूजिक से इतना लगाव हो गया था कि वे अपनी पॉकेट मनी से म्यूजिक एलबम की कैसेट खरीदने लगे थे। उन्होंने पहला कैसेट दिल से फिल्म के गानों की खरीदी थी।
अगली स्लाइड में जानिए एक म्यूजिक डायरेक्टर की कौन सी बात बेनी को चुभ गई