पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुरालियों ने तेल डाल कर जलाया

ससुरालियों ने तेल डाल कर जलाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक



लुधियाना । दहेज के लालच ने मानवीय संवेदना को दरकिनार करते हुए ससुरालियों ने बहू पर तेल डाल कर आग लगा दी। बहू ने शोर मचा कर किसी तरह से खुद को बाथरूम में बंद करके जान तो बचा ली। मगर अपनी टांग को नहीं बचा सकी। बहू के पिता उसे अपने पास ले गए, मगर वहां भी उसके पति ने पहुंच कर हमला कर दिया।
घायल हालत में पीडि़ता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना पीएयू पुलिस मामले की जांच कर रही है। टैगोर नगर इलाके में रहने वाले सीआ राम पॉल ने बताया कि 2008 में उनकी बेटी नीलम पॉल (25) की शादी पीएयू मुलाजिम के साथ हुई थी। जिससे उसकी एक बेटी गरिमा पॉल (4) है। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने नीलम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वो लोग नई कार खरीद कर देने की मांग कर रहे थे। मगर उन्होंने किसी तरह से मोटरसाइकिल फाइनांस करवा कर नीलम के पति को दी। दो दिन पहले दहेज की मांग को लेकर फिर से उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान ससुर ने उसे पकड़ लिया और पति ने तेल डाल कर आग के हवाले कर दिया। नीलम के शोर मचाने पर सास ने बाहर का दरवाजा बंद कर दिया। किसी तरह से छूट कर बाथरूम में छिपी नीलम का पैर घुटने तक बुरी तरह से जल गया।