पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रग्स सप्लाई के लिए रखा था नौकर

ड्रग्स सप्लाई के लिए रखा था नौकर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


लुधियाना । शिमला पुरी इलाके में लेबोरेट्री की आढ़ में नशीली दवाइयों का धंधा करने वाले झोला छाप प्रैक्टिशनर ने ड्रग्स सप्लाई करने के लिए आगे नौकर रखा हुआ था। शुक्रवार को हुई पुलिस की रेड देख कर आरोपी फरार होने में सफल हो गया। मगर नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और नशीला पाउडर बरामद किया गया। उसे शनिवार अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी शिमला पुरी के बरोटा रोड पर रहने वाला परमिंदर कुमार है। वो बरोटा रोड पर पूजा लेबोरेट्री चलाने वाले संजीव कुमार पायलट के पास काम करता था। आठवीं पास पायलट के पास लेबोरेट्री चलाने का कोई लाइसेंस नहीं है। उसके भाई को भी थाना डाबा पुलिस नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

शुक्रवार शाम को गिल नहर की पुली पर की गई नाकाबंदी के दौरान आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वो मोटरसाइकिल पर नशीली दवाएं लेकर जा रहा था। उसकी निशानदेही पर लेबोरेट्री के काउंटर में छिपा कर रखी और दवाएं भी बरामद की गईं। पुलिस की रेड को देख कर पायलट फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम नशीला पाउडर, 500 कैप्सूल और 3400 नशीली गोलियां बरामद की गईं।