पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए परेशान करने पर 4 लोग नामजद

दहेज के लिए परेशान करने पर 4 लोग नामजद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। दहेज के लिए मारपीट करने व मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में थाना वूमेन की पुलिस ने अलग अलग मामलों में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सिविल लाइन की रहने वाली नेहा सचदेवा की शिकायत पर विजय सचदेवा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी उक्त आरोपी के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ही आरोपी ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
इसी थाने की पुलिस ने शिमलापुरी की रहने वाली प्राची खरबंदा की शिकायत पर माडल टाउन के रहने वाले दीपक खरबंदा, अशोक खरबंदा व उषा खरबंदा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में आरोपी दीपक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसके ससुरालियों ने उसे दाज की मांग करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। कई बार उसे मानसिक रूप से भी परेशान किया गया। इसी मांग के चलते उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।