पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देखिए लुधियाना की पांच अपराधिक घटनाएं

देखिए लुधियाना की पांच अपराधिक घटनाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। थाना कोतवाली की पुलिस ने माता रानी चौक के निकट नाकाबंदी कर कार सवार को अवैध शराब की 3 पेटियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किला मोहल्ला के रहने वाले भूपिंदर कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी की कार रोक कर तलाशी ली गई तो आरोपी कार में रखी शराब को कोई परमिट न दिखा सका। आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


वारदात की नीयत से घूमते कर चढ़े पुलिस के हत्थे
लुधियाना। वारदात की नीयत से घूम रहे दो युवकों को थाना डिवीजन नं. 2 व थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार प्रेम नगर का रहने वाला है। जांच अधिकारी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान आरोपी को शक के आधार पर रोका गया तो उसने भागने की कोशिश की। जब रोक कर उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह किसी लुट की वारदात करने की कोशिश में था। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज है और जेल भी जा चुका है। इसी तरह से फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आजमगढ़ के रहने वाले रविंदर कुमार को तेजधार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

कैश लेकर भी कर लिया धोखा
लुधियाना । उधार दी गई राशि वापस करने पर भी कर्ज देने वाले ने धोखे से चैक पर साइन करवा लिए और पुलिस को झूठी शिकायत भी दे दी। जांच के बाद थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस ने समराला रोड के रहने वाले सुशील कुमार की शिकायत पर गुरदेव नगर के महिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त आरोपी से 42 लाख रुपए का कर्जा लिया था। जिस पर आरोपी से उसका विवाद चल रहा था और इसी के चलते उसने अदालत में सारा कर्जा अदा कर दिया। इस दौरान आरोपी ने धोखे से उससे चेक पर भी साइन करवा लिया। बाद में पता चलने पर उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
----
मारपीट करने विभिन्न मामलों में 7 लोग नामजद
लुधियाना । विभिन्न स्थानों पर हुई मारपीट के चलते घायलों की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज किए है। थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस ने शिवा जी नगर की रहने वाली रचना की शिकायत पर जसवीर कौर व परमजीत देव के खिलाफ साजिश के तहत घर में बंदी बना कर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। घायल ने पुलिस को बताया कि वह जिला कचहरी में एडवोकेट की प्रेक्टिस करती है । वर्ष 2005 में उसकी शादी हिमाचल के रहने वाले संदीप के साथ हुई और उनके बेटी पैदा हुई थी। वर्ष 2007 में उसका अपने ससुरालियों से झगड़ा हो गया और वह अपने मायके चली आई। वर्ष 2010 में उसके भाई तरणदीप की मौत हो गई। जिसके बाद उसका अपने मां-बाप से प्रोपर्टी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। मां-बाप की मारपीट से दु:खी होकर मैने सीएमसी के निकट पीजी के तौर पर रहना शुरू कर दिया। 11 मई को सुबह उसके मां-बाप उसके घर आए , उस समय वह बाथरूम में थी। जिन्होंने उसे बाहर से बंद कर दिया। किसी तरह से शोर मचाने के बाद उन्होंने उसे बाहर से ताला खोला। लेकिन शाम को जब वह अपने दफ्तर से वापस घर गई तो उसके मां-बाप उससे गाली गलौच करना शुरू कर दिया और बाहर निकाल कर अंदर से ताला लगा लिया। उसके मोहल्ले के लोगों ने भी उसकी सहायता करने की कोशिश की। लेकिन उन्‍होंने किसी की भी बात नहीं सुनी। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
ताजपुर रोड पर मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गई महिला पर भी हमलावरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने गांधी कालोनी की रहने वाली पूनम की शिकायत पर गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह, अजायब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उक्त हमलावर उसके घर के बाहर उसके भांजे से मारपीट कर रहे थे। जब वह उनका बीच बचाव करने के लिए गई तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट की और उसे बेइज्जत किया।

ट्रेफिक में रुकावट डालने पर मामला दर्ज
लुधियाना । गलत पार्किग कर ट्रैफिक जाम करने के आरोप में थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस