पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
लुधियाना। जीटी रोड के निकट गोबिंदगढ़ पुल के पास एक युवक ने 40 हजार रुपए ज्यादा कमाने के लालच में अपने भी 60 हजार गंवा लिए और उसे बातों का झांसा देकर नौसरबाज उसे कागजों की गड्डी थमा कर फरार हो गए। ठगने के बाद युवक ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उन तक न पहुंच सका। थाना साहनेवाल की पुलिस ने विश्राम कुमार की शिकायत पर नौसरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बैंक से लगे थे पीछे
पुलिस को दी शिकायत में विश्राम ने बताया कि वह बैंक से 60 हजार रुपए निकलवा कर वापस अपने घर जा रहा था। बैंक के बाहर वह अपनी नकदी गिन रहा था कि दो युवक उसके पास आए और उससे बातें करने लगे। नौसरबाजों ने उसे बताया कि उनके पास बड़े नोट है और उन्हें छोटे नोट चाहिए। लेकिन उनके पास 1 लाख के नए नोट है। उन्होंने बातों में फंसा कर उससे 60 हजार के बदले 1 लाख देने की पेशकश की और उसे रूमाल में बंधे हुए नई नोटों की दो गड्डी भी दिखा दी। नौसरबाजों के जाने के बाद जब उसने नोट किए तो उसके पैरों के तले की जमीन खिसक गई। क्योंकि दोनों गड्डियों के उपर नीचे ही 500-500 के नोट थे और बीच में सिर्फ कागज भरे हुए थे। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया।
खंगाली जा रही है फुटेज
जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता बैंक से पैसे लेकर निकला था, शक है कि नौसरबाज पहले ही बैंक में मौजूद रहे होंगे और उसकी रैकी भी की होगी। इससे बैंक और उसके निकटवर्ती दुकानों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली जा रही है, जिसे खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हो सकती है। गौरतलब है कि इन इलाकों में पहले भी कई इस तरह की नौसरबाजी की घटनाएं हो चुकी है और कई नौसरबाज पुलिस के हत्थे भी चढ़ चुके है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.