पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। डीसी के आदेशों को छींके पर टांग रेत की अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 9 लोगों को नामजद किया। जब कि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 रेत से भरी हुई ट्रालियां , 2 टिप्पर व अन्य सामान भी बरामद किया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने कैलाश चौक के निकट नाकाबंदी के दौरान टिप्पर पर रेत ले जा रहे ड्राइवर अवतार सिंह को गिरफ्तार किया। थाना मेहरबान की पुलिस ने जमालपुर टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान सत्ता, कश्मीर सिंह, लख्खा सिंह व बलकार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।
आरोपियों पुलिस को देख कर अपने टिप्पर छोड़ कर भाग निकले। इसी थाने की पुलिस ने गांव जमालपुर लैली में की गई नाकाबंदी के दौरान हरपाल सिंह, मंजीत सिंह, मंगा सिंह,हसीद आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरेापियों की रेत से भरी हुई 5 ट्रालियां भी जब्त कर ली। अधिकारियों के अनुसार उक्त आरोपियों को रोक कर जब दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो वह कोई भी दस्तावेज पेश न कर सके। आरोपियों के खिलाफ दर्ज पहले मामलों की भी जांच की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.