पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। जमीनी विवाद के चलते गांव कुतबेवाल में दो सगे भाईयों ने हमला कर अपने छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद घायल हुए सुरेंदर सिंह की शिकायत पर जगदीश सिंह व मनमोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घायल ने बताया कि उन्होंने जमीन का बंटवारा किया था और समझौते के अनुसार उसने दो कनाल जमीन पर बुआई की गई फसल काटने के बाद उन्हें वापस करना था। लेकिन उससे पहले ही उक्त आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.