पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। टिब्बा रोड पर स्थित एक घर के ताले तोड़ कर आग लगाने के आरोप में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने घर की मालकिन कर्मजीत कौर की शिकायत पर गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 11 मई को अपनी भतीजी मनदीप कौर व अपने भाई राजू के साथ अमृतसर में धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए गई थी तो उसके फोन पर किसी ने धमकी देते हुए कहा कि जो सामान उठवा रही है, उसके लिए परिणाम भुगतना पड़ेगा। कुछ समय के बाद ही उसे पड़ोसी ने फोन कर सूचित किया कि घर को आग लगी हुई है। जिसे लोगों की सहायता से बुझा दिया गया। लेकिन घर में पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य कीमती सामान गायब था। घर के ताले टूटे हुए थे। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसे पूरा विश्वास है कि उक्त आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर सामान चोरी करने के बाद घर को आग लगाई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.