पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। पार्किंग जोन में गलत ढंग से कारें पार्क करने वाले 4 कार ड्राइवरों के खिलाफ थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह के अनुसार वह भारत नगर चौक से भाई वाला चौक तक गश्त कर रहे थे तो उक्त कार ड्राइवरों ने फ्रैंडज़ रिजेंसी होटल के बाहर अपनी कारें पार्किंग जोन में गलत ढंग से पार्क की हुई थी, जिस कारण सारा ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था और अन्य लोगों को परेशानी आ रही थी। पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.