पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेठ पर मारपीट कर कपड़े फाडऩे का आरोप

जेठ पर मारपीट कर कपड़े फाडऩे का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। आपसी विवाद के चलते तीन लोगों ने डीएमसी में एक महिला पर हमला कर उसके घायल कर दिया और इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पता चलते ही थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद महिला भूपिंदर कौर की शिकायत पर उसके जेठ अमरजीत सिंह, ननद सुरेंदर कौर व उसके बेटे हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका पति डीएमसी में उपचार के लिए दाखिल है। 12 मई को वह अपने बेटे कुशल जीत व लवजीत को साथ लेकर पति के पास गई जो कि आईसीयू में दाखिल था। जब वह वहां गई तो आरोपी पहले ही वहां पर मौजूद थे। उसके जेठ ने पहले उसका रास्ता रोक लिया और गुस्से में उसकी कमीज फाड़ दी और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर वार कर उसे घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले।