पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। टैवङ्क्षलग एजेंसी में काम करने वाली एक महिला दोबारा कंपनी के लॉगीन का गलत प्रयोग करने के आरोप में थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस ने कंपनी के सिविल लाइन के रहने वाले कंपनी के मालिक भूपेश की शिकायत पर पखोवाल की रहने वाली नेहा कौशल के खिलाफ आईटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।
सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी क्रिस्टाइन वोकेशनल नाम से फिरोजगांधी मार्किट में ट्रैवलिंग एजेंसी है। उक्त महिला उसके पास काम करती थी। उसके अलावा भी उसके पास 9 कर्मचारी काम करते है, जो कि ऑन लाइन पर ही टिकटें बुक करते है। उसकी कंपनी के लॉगीन से स्पाइस जेट की दो टिकट दिल्ली से गोआ व गोआ से दिल्ली बुक करवाई गई थी। लेकिन जब उसके ग्राहक दिल्ली एयरपोर्ट पर गए तो पता चला कि उनके टिकट कंपनी ने ही रद्द करवा दी है और उसके पैसे भी वापिस इसी लॉगीन में चले गए है।
ग्राहक का फोन आने पर जब इस बात का पता चला तो उन्हें दोगुणे भाव पर टिकट लेकर दी गई। उसे शक है कि उक्त कर्मी करीब 4 महीने पहले ही उसकी कंपनी से काम छोड़ कर गई थी और दूसरी कंपनी ज्वाइन कर ली। उसकी कंपनी को बदनाम करने के लिए ही उक्त कमी ने उसका लॉगीन का प्रयोग कर ऐसा कदम उठाया है। इस कारण उसकी कंपनी को नुकसान हुआ । पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर जांच कर मामला दर्ज कर लिया । जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.