पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूआरएम यू ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जताया रोष

यूआरएम यू ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जताया रोष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की तरफ से रेलवे परिसर में चुनावों के दौरान हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया और इस दौरान यार्ड मास्टर का भी घेराव किया। रैली की अध्यक्षता मनोहर पराशर, भजनीक सिंह, नवीन कुमार ने की। रोष प्रदर्शन के दौरान पांचों शाखाओं के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने मांग की कि उनके कार्यकर्ताओं पर योजनाबद्ध तरीके से हमला करने वाले लोगों को जल्द से जल्द गिर$फतार किया जाए। हमलावर योजना के अनुसार ही लुधियाना से फिरोजपुर पहुंचे थे और वहां पर जमकर पथराव किया। हमलावरों ने अपना दबाव बनाते हुए उन्हीं के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया। उन्होंनें कहां कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मामले को रद्द किया जाए।


पदाधिकारियों ने कहा कि दूसरे पक्ष ने अपना दबाव बनाने के लिए 30 अप्रैल को रेलें भी रोकी। जिससे रेलवे सहित अन्य विभागों को भी लाखों रुपए का नुकसान उठाना पडा़ था और पूरी रेल यातायात ठप हो गया था। विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए। रोष के दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने यार्ड मास्टर के घेराव के दौरान आरोप लगाया कि जानबूझ कर कुछ गार्डस को लॉबी में बिठा कर रखा जाता है ्र जब कि कुछ को गुड्स ट्रेन में भेज दिया जाता है। जानबूझ कर उनके किलोमीटर व भत्ते दिलवाने के लिए ऐसा किया जाता है। अगर इस काम को ना रोका गया तो अधिकारियों को फिर घेराव किया जाएगा। उपरोक्त के अलावा इस अवसर पर विनोद शर्मा, दिनकर, एसएस सोढी, प्रदीप शर्मा, विक्रम, सुरेंदर, राम कुमार, बलजीत सिंह भट्टी, केसी शर्मा व अन्य मौजूद थे।
फोटो: