पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • इन्हें नहीं होता दर्द का अहसास, काटकर खा गए उंगलियां, सड़ गए पैर

इन्हें नहीं होता दर्द का अहसास, काटकर खा गए उंगलियां, सड़ गए पैर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। सात साल की मनीषा और उसके पांच साल के भाई डिंकल को दर्द का एहसास नहीं होता। यही वजह है कि दोनों ने अपनी ही उंगलियां खा ली। दोनों के पैरों में चोट के बाद ऐसा इंफेक्शन हुआ कि हड्डियां अंदर-ही-अंदर गल गईं और पता नहीं चला। आखिर कौन सी है बीमारी...

जांजगीर-चांपा जिले किसान गोपाल प्रसाद पटेल के दोनों बच्चों को यह लाइलाज बीमारी है, जिसे मेडिकल की भाषा में Congenital insensitivity to pain (CIP) या ‘कान्जेनिटल एनाल्जेसिया’ कहा जाता है। इंटरनेट पर अलग-अलग मौजूद जानकारियों के मुताबिक यह बीमारी 10 लाख लोगों में एक को होती है और दुनिया में इसके मरीज कुछ सौ से अधिक नहीं होंगे।
लंदन के डॉक्टर भी दे चुके जवाब
शुरुआती इलाज बिलासपुर के अस्पताल में हुआ, लेकिन केस बिगड़ता देख बच्चों को रायपुर रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ पूर्णेंदु सक्सेना बताते हैं, “हालत इतनी खराब है कि बच्चों के परिवार के लोगों की हड्डी लेकर लगाई गई लेकिन वो भी गल गई।” डॉक्टर ने बताया कि लंदन से बोन स्पेशलिस्ट डॉ आनंद जोशी भी यहां आकर केस को देख चुके हैं लेकिन उनकी नजर में भी सीआईपी का कोई इलाज नहीं है।
(फोटो+वीडियो: विनय वर्मा)
खबरें और भी हैं...