पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • दूसरी महिला के साथ पत्नी ने पति को रंगे हाथ पकड़ा, फिर जमकर की पिटाई

दूसरी महिला के साथ पत्नी ने पति को रंगे हाथ पकड़ा, फिर जमकर की पिटाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर/कोरबा। एक माइनिंग ऑफिसर पत्नी को धोखा देकर प्रेमिका के पास जाते थे। पत्नी ने तंग आकर विदेश में पढ़ रही अपनी बेटी को बुलाया और एक रात प्रेमिका के साथ उन्हें पकड़ लिया और जमकर पीटा। पत्नी अपने पति का तमाशा बनाने के लिए मीडिया को भी साथ लेकर गई थी, हालांकि उन्होंने इस मामले की कोई शिकायत पुलिस में नहीं की।
ऐसे पहुंची तैयारी के साथ ...
कोरबा के सहायक खनन अधिकारी एनके सूद की पत्नी को अपने पति के किसी और से संबंध होने की जानकारी मिल रही थी और वह उन्हें सबक सिखाना चाहती थीं। इसके लिए उसने यूएस में पढ़ रही अपनी बेटी को भी बुला लिया था। इसी बीच अधिकारी की पत्नी को पता चला कि सूद कटघोरा कस्बे में दूसरी महिला के घर हैं। वह बेटी को साथ लेकर पति को पकड़ने पहुंच गईं। वह अपने साथ गवाह बनाने के लिए चार-पांच लोगों और कुछ मीडियाकर्मियों को भी ले गईं।
बेटी ने की महिला की पिटाई
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद सूद बाहर निकले। दरवाजा खुलते ही पत्नी ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने लगी। इस बीच साथ आए लोगों ने वहां मिली महिला को पकड़ लिया। सूद की बेटी उस महिला से ही उलझ गई और जमकर पिटाई की ।
खुद वायरल करवाया वीडियो!
बताया जा रहा है कि अफसर की पत्नी ने ही वीडियो वायरल किया है, ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत न कर सकें। मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
कुछ भी बोलने से इनकार
इस घटना के बाद खनिज अधिकारी ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। उनकी पत्नी ने भी इसे पारिवारिक मामला बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखाई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटोज...
खबरें और भी हैं...