पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • काला चश्मा पहन पीएम मिलने पहुंचे थे डीएम, अब बाइक पर की ट्रिपलिंग

काला चश्मा पहन पीएम मिलने पहुंचे थे डीएम, अब बाइक पर की ट्रिपलिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी ने कुछ तस्वीरें वॉट्सऐप पर शेयर की हैं, जिनमें डीेएम अमित कटारिया बाइक पर ट्रिपल सवारी करते नजर आ रहे हैं। काला चश्मा पहन पीएम से मिले थे डीएम...
बस्तर डीएम अमित कटारिया पिछले साल मई में तब अचानक सुर्खियों में आ गए थे जब जगदलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने काला चश्मा पहनकर पहुंचे थे। इस घटना के बाद राज्य शासन की तरफ से उन्हें नोटिस भेजा गया था जिसमें प्रोटोकॉल का पालन करने की नसीहत दी गई थी।
फेसबुक पर लिखा- बाइक से चलना ज्यादा सुरक्षित
आईएएस अमित कटारिया ने फेसबुक पर एक कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि नक्सलियों द्वारा बिछाए लैंडमाइन के चलते बस्तर के दुर्गम इलाकों में बाइक से चलना ज्यादा सुरक्षित होता है। उन्होंने यह भी लिखा है कि इवेंट में शामिल होकर 5000 ग्रामीणों ने नक्सलियों को क्लियर मैसेज दिया कि वे माओवाद का अंत चाहते हैं।
आईजी-एसपी ने भी तोड़ा रूल
बस्तर जिले के दरभा इलाके के कोलंग में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी, बस्तर एसपी आरएन दाश, सुकमा डीएम नीरज बंसोड़ और बस्तर डीएम अमित कटारिया ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि इलाके के ग्रामीण सुरक्षित हैं, उन्हें नक्सलियों से डरने की जरूरत नहीं है। इसका संदेश देने के लिए अधिकारियों ने सुरक्षित गाड़ियों के बजाय बाइक से जाने का निर्णय लिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित photos...
खबरें और भी हैं...