रायपुर. शहर के पांच एयर एनसीसी कैडेट्स ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया। सालों बाद ऐसा हुआ जब हमारे कैडेट्स को राष्ट्रपति को सलामी देने से लेकर रक्षा मंत्री के साथ डिनर करने का मौका मिला। छत्तीसगढ़ से कई सालों बाद रायपुर के ही पांच कैडेट्स ने नई दिल्ली में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी, इसकी खुशी में मंगलवार को एयरविंग एनसीसी यूनिट में गेट टुगेदर का आयोजन किया गया।
कई उपलब्धियां
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के 3 छत्तीसगढ़ एयर एनसीसी से हमारे कैडेट्स को राजपथ पर 144 लोगों की टुकड़ी में शामिल होकर राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट पर परेड करते हुए राष्ट्रपति को सलामी देने का मौका मिला। तो कुछ कैडेट्स को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ डिनर करने का मौका भी मिला। साथ ही कुछ कैडेट्स ने ऑल इंडिया लेवल पर हुए एयरो मॉडलिंग कॉम्पिटीशन में सेकेंड पोजिशन हासिल करते हुए सिल्वर मैडल जीता।
ये हैं वो होनहार
शहर के ये पांच होनहार छन्नू साहू, टिकेश्वर साहू, अनमोल सिंह, दिप्ती बघेल और शिवानी पावैया है। एयर एनसीसी में गर्ल्स के लिए प्राउड करने वाली बात है कि छत्तीसगढ़ से पहली बार एस. डब्लू यानी गर्ल्स कैंप से दो गर्ल्स कैडेट्स भी शामिल हुईं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें गेट टुगेदर की और भी फोटोज और पढ़ें पूरी खबर...
(सभी फोटो: सुधीर सागर)